पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची अपडेट करें

Updated:
विज्ञापन
पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची अपडेट करें

बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिवों को दिया निर्देश

विज्ञापन

चलकुशा. प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के पुराने वेटिंग लिस्ट अपडेट को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ अमृता सिंह ने की. बैठक में सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि पूर्व में बने वेटिंग लिस्ट को अपडेट करें. साथ ही लाभुकों को चिह्नित करने व सभी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन करने को कहा गया. ग्राम सभा को लेकर तिथि निर्धारित की गयी. 10 जून को पंचायत मनैया, सेवाटांड, अलगडीहा, सुदन, चौबे, खरगू, 11 जून को पंचायत सलैयडीह, चलकुशा एवं मसकेडीह में ग्राम सभा होगी. मौके पर मुखिया सुखदेव यादव, अंजना देवी, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, रामजीत रजक, विक्रमादित्य सिंह, बासुदेव यादव, सीताराम पंडित, पंसस उमेश ठाकुर, पंसस प्रतिनिधि शमीम अंसारी, बाबूलाल यादव व अन्य मौजूद थे.

मारपीट में एक ही परिवार के तीन घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की है. घायलों में रामचंद्र मंडल (40 वर्ष), उसकी पत्नी सुकरी देवी (35 वर्ष) तथा पुत्र विशाल मंडल (15 वर्ष) शामिल हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola