दो थाना प्रभारी सस्पेंड, दो नये प्रभारी बनाये गये

Updated:
विज्ञापन
दो थाना प्रभारी सस्पेंड, दो नये प्रभारी बनाये गये

दो थाना प्रभारियों को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया.

विज्ञापन

लोहसिंघना थाना के पुन्नू यादव और उरीमारी के रथू उरांव नये प्रभारी बने हजारीबाग. हजारीबाग जिला के दो थाना प्रभारियों को एसपी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया. इनमें लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार और उरीमारी थाना प्रभारी राम कुमार राम शामिल हैं. लोहसिंघना थाना प्रभारी ने उदय साव हत्या मामले के मुख्य आरोपी संतोष मेहता का समय पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया. इस कारण लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार को एसपी ने निलंबित किया. लोहसिंघना थाना के नये प्रभारी पुन्नू यादव को बनाया गया है. एसआई पुन्नू यादव 2018 बैच के हैं. जबकि उरीमारी थाना प्रभारी राम कुमार राम को अपराधियों पर नकेल नहीं कसने के आरोप में निलंबित किया गया है. उरीमारी थाना के नये प्रभारी रंथु उरांव को बनाया गया है. दो थाना प्रभारियों के निलंबन और दो नये थानेदार बनाये जाने की अधिसूचना एसपी ने जारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola