सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

दुर्घटना में बाइक चालक देवकुमार दास और बाइक के पीछे बैठा विक्रम कुमार घायल हो गया.

विज्ञापन

: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माइल के पास सड़क हादसा टाटीझरिया. एनएच-522 के टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 माइल के पास 16 अप्रैल की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गयें. घायलों में बाइक चालक देवकुमार दास और बाइक के पीछे बैठा विक्रम कुमार शामिल हैं. इनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसे रांची रेफर कर दिया गया है. बताया गया कि दारू थाना क्षेत्र के हरली निवासी तीन युवक 22 वर्षीय देवकुमार दास (पिता नरेश राम), 20 वर्षीय विक्रम कुमार (पिता स्व कैलाश राम) और 20 वर्षीय घनश्याम कुमार (पिता महावीर सिंह) बाइक से टाटीझरिया की ओर से हरली आ रहे थे. इसी दौरान 17 माइल के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को मां सती आरोग्य अस्पताल टाटीझरिया लाया गया. इस दुर्घटना में बाइक चालक देवकुमार दास और बाइक के पीछे बैठा विक्रम कुमार घायल हो गया. वहीं बीच में बैठा घनश्याम कुमार सही सलामत है. देवकुमार दास के चेहरे पर गंभीर चोट है. मां सती आरोग्य अस्पताल टाटीझरिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sallahuddin

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola