ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, 10 मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन
ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, 10 मजदूर घायल

जीटी रोड पर शृंगार पेट्रोल पंप के समीप हादसा

विज्ञापन

बरही. जीटी रोड पर शृंगार पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक पिकअप वैन को पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे पिकअप वैन पर सवार 10 से अधिक मजदूर घायल हो गये. मौके पर पहुंचे बरसोत पंचायत के मुखिया मोतीलाल चौधरी ने सभी घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल विदेश हांसदा (पिता महादेव हांसदा), प्रभु रजवार (पिता श्यामलाल रजवार), मनोज हांसदा (पिता मुंशी हांसदा) एवं नरेश टुडू (पिता जिबलाल टुडू) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. सभी जीतपुर गांव के निवासी हैं. वहीं सिकंदर बेसरा (पिता किशुन बेसरा, जीतपुर), अनिल हांसदा (पिता मोहन हांसदा, जीतपुर), विकास मुर्मू (पिता सुरेंद्र मुर्मू, पिपराटांड़), अजित रजवार (पिता प्रदीप रजवार, बरसोत) व राजेश मुर्मू (पिता बंसी मुर्मू, पिपराटांड़) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है. सभी भवन निर्माण के मजदूर हैं. जिन्हें ठेकेदार मकान ढलाई कार्य के लिए वैन में महुगढ़ा ले जा रहा था. वैन में मिक्सचर मशीन भी लदी थी. बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता ने अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का इलाज कराने में सहयोग किया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola