अभ्रक लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
अभ्रक लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक गंभीर

चरही घाटी में दुर्घटना

विज्ञापन

चरही. चरही घाटी में रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे एक अभ्रक (माइका) लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रक (टीएन34एबी-7159) के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, ट्रक हजारीबाग से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान चरही घाटी में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक पर लदा अभ्रक सड़क पर बिखर गया. जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं सड़क पर बिखरे सामान को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया.

पहली शादी छुपाकर की दूसरी शादी, जेल गया

बड़कागांव. धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने एवं मारपीट के आरोप में बड़कागांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की दूसरी पत्नी के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज किया गया था. आरोपी वतन कुमार नागपुरखुर्द का निवासी है. उक्त मामले में उसके परिवार के अन्य लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है. बताया जाता है कि आरोपी एक महिला के साथ कोर्ट मैरिज कर चुका है. पूर्व की शादी को छुपा कर उसने दूसरी शादी की थी. जब दूसरी पत्नी को इसकी जानकारी मिली, तो मामला थाना पहुंचा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola