करगिल शहीद विद्यानंद सिंह को श्रद्धांजलि

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 07 Jun 2026 10:33 PM

विज्ञापन

कई लोग शहीद विद्यानंद सिंह गौरव सम्मान से किये गये सम्मानित

विज्ञापन

हजारीबाग. करगिल युद्ध के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर शहर स्थित कारगिल पेट्रोल पंप में श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति को नमन किया गया. एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी. मातमी धुन बजाया. मुख्य अतिथि महापौर अरविंद राणा ने कहा कि करगिल के वीर सैनिकों का साहस युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. विशिष्ट अतिथि कैप्टन डॉ शत्रुघ्न पांडेय ने सैनिक जीवन के अनुशासन और वर्दी की गरिमा पर प्रकाश डाला. कोलंबा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विमल ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही. शहीद की पुत्री अनुष्का सिंह ने अपने पिता की स्मृति में स्वरचित कविता का पाठ किया, जिससे माहौल भावुक हो गया. पुत्र रविशंकर सिंह ने करगिल युद्ध की परिस्थितियों और सैनिकों के संघर्ष की जानकारी दी. मौके पर कई लोगों को शहीद विद्यानंद सिंह गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola