..झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 47वां स्थापना दिवस चार अप्रैल को हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में आयोजित होगा. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिप्त सोनू, योगेंद्र प्रसाद सहित कई विधायक उपस्थित रहेंगे हजारीबाग. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 47वां स्थापना दिवस चार अप्रैल को हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में आयोजित होगा. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शहर के सभी मार्गों पर तोरणद्वार लगाये गये हैं और जगह-जगह होर्डिंग व बैनर से माहौल सजाया गया है. जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के साल भर का आय-व्यय का ब्योरा पेश किया जायेगा. कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिप्त सोनू, योगेंद्र प्रसाद सहित कई विधायक उपस्थित रहेंगे. जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा. पंडाल में लगभग 20 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता कार्यक्रम में जुटेंगे. नगर कमेटी अध्यक्ष नवीन प्रकाश के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया है. शहर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. तैयारियों में जिला कमेटी के सतीश दास, विकास राणा, गौरव पटेल, सुनील शर्मा, रंजीत मेहता, राजेश मेहता, दीपक राय, नवीन प्रकाश, निसार अहमद, अजय गुप्ता, मो. खालिद, सत्येंद्र मेहता, रामकुमार मेहता सहित सभी नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हैं.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola