ePaper

कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 23 Oct 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

तीन घंटे तक शव पहिये के नीचे दबा रहा, चालक पर मामला छुपाने का आरोप

विज्ञापन

इचाक. इचाक थाना क्षेत्र के जलौंध गांव में 22 अक्तूबर की शाम तीन वर्षीय बच्चे की मौत कार की चपेट में आने से हो गयी. कार चालक द्वारा मामला छिपाने के कारण शव तीन घंटे तक कार के चक्का के नीचे दबा रहा. जानकारी के अनुसार जलौंध गांव निवासी दीपक कुमार (पिता गोवर्धन महतो) का पुत्र अनुभव कुमार उर्फ डुग्गू (उम्र करीब तीन वर्ष) बाहर खेल रहा था. इसी बीच सामने से आ रही कार (डीएल01जेडबी-5589) की चपेट में आ गया. वह कार के बाएं पहिये के नीचे दब गया. घटना पर किसी की नजर नहीं पड़ी. इस ख्याल से चालक अखिलेश कुमार मेहता (पिता चंद्रेश्वर प्रसाद मेहता) ग्राम जलौंध निवासी ने बच्चे को गाड़ी के नीचे ही तीन घंटे तक छोड़ दिया. इधर बच्चे के अचानक गायब होने पर परिजन उसे ढूंढने लगे. इसी बीच किसी ने बच्चे को कार के नीचे दबा हुआ देखा. इसके बाद आनन-फानन में कार को हटाकर बच्चे को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश उबल पड़ा. कार चालक फरार हो गया. इधर घटना की सूचना पाकर पुअनि सिद्धू पूर्ति और मंगल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों को शांत कराया. घटना में संलिप्त कार को पुलिस ने जब्त कर आरोपी चालक अखिलेश कुमार मेहता को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

शव घर पहुंचते ही छा गया मातम

इधर मासूम बच्चे का शव घर पहुंचते ही मातम छा गया. मां सपना देवी बार-बार बेहोश हो रही थी. परिजनों की चीत्कार से हर किसी की आंख में आंसू था. घटना को लेकर मृतक के पिता दीपक कुमार मेहता के आवेदन पर इचाक थाना में कांड संख्या 146/25 के तहत बीएनएस की धारा 1103/1, 238 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें अखिलेश कुमार मेहता (पिता चंद्रशेखर प्रसाद मेहता उर्फ चंदर महतो), कविता देवी (पति अखिलेश कुमार मेहता), मंजू देवी (पति चंदर महतो) और प्रियंका कुमारी (पिता चंदर महतो) को आरोपी बनाया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्चे की मौत गाड़ी के नीचे दबने से हुई है. शव पर बाहरी खरोंच नहीं दिख रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola