किराये के भवनों से विद्यालयों में शिफ्ट होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Updated:
विज्ञापन
किराये के भवनों से विद्यालयों में शिफ्ट होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों की उपलब्धता पर प्राचार्यों से मांगी गयी विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को अब विद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जायेगा. इस संबंध में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर डीडीसी रिया सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे. डीडीसी ने कहा कि जिन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध हैं. वहां आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र स्थानांतरित किया जाये. साथ ही सभी प्राचार्यों से उपलब्ध कमरों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी. उन्होंने कहा कि विद्यालयों की आधारभूत संरचना के आकलन के लिए गूगल फॉर्म साझा किया जायेगा. जिसमें किचन शेड, मरम्मत कार्य, बेंच-डेस्क, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष व नये भवन निर्माण से संबंधित जानकारी भरनी होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त सूचनाओं का वरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार समेत कई प्राचार्य व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola