हजारीबाग में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, नशामुक्त हजारीबाग बनाने का लिया संकल्प

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

नशामुक्ति जागरूकता दौड़ में शामिल युवाओं के साथ विधायक प्रदीप प्रसाद | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विधायक प्रदीप प्रसाद ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन

हजारीबाग: जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को डिफेंस एसोसिएशन के बैनर तले कर्जन ग्राउंड में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित कर रहा है. इसलिए इसके खिलाफ जनजागरूकता सबसे जरूरी है.

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता हैं. यदि युवा खेल और शिक्षा से जुड़ेंगे, तो समाज मजबूत होगा और राष्ट्र विकास की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा. विधायक ने कहा कि नशामुक्त हजारीबाग केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है.

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कार्यक्रम के अंत में युवाओं और नागरिकों ने नशामुक्त हजारीबाग के निर्माण का संकल्प लिया. विधायक ने लोगों से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola