वार्ड की समस्याओं से सांसद को कराया अवगत

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

समाजसेवी नीरज सांसद के साथ | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में समाजसेवी नीरज कुमार ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और समाधान का आश्वासन मांगा।

विज्ञापन

हजारीबाग. समाजसेवी नीरज कुमार ने सांसद मनीष जायसवाल से मुलाकात कर वार्ड की मूलभूत समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने जर्जर सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण, नियमित पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था में सुधार, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक लाइब्रेरी, नये हैंडपंप और डीप बोरिंग की आवश्यकता से अवगत कराया.

नीरज कुमार ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से वार्डवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी. सांसद ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनीं. कहा कि जनहित के कार्य उनकी प्राथमिकता हैं. उन्होंने संबंधित विभागों से समन्वय कर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola