रक्षाबंधन पर स्पेशल लिफाफों से भाइयों के पास सुरक्षित पहुंचेगी राखी, डाक विभाग की विशेष पहल

हजारीबाग डाक प्रमंडल | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे और स्पीड पोस्ट की सुविधा शुरू की है, जिससे राखियां समय पर और सुरक्षित पहुंचेंगी।
हजारीबाग: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के स्नेह को दूरियों के बावजूद जोड़ने के उद्देश्य से हजारीबाग डाक प्रमंडल ने विशेष रक्षा सूत्र अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत डाक विभाग विशेष वाटरप्रूफ लिफाफों में राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने की व्यवस्था करेगा.
75 शाखा डाकघरों में मिलेंगे स्पेशल लिफाफे
सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल सब डिवीजन) बीके मिश्रा ने बताया कि विशेष लिफाफे प्रधान डाकघर सहित सेंट्रल सब डिवीजन के 10 उपडाकघरों और 75 शाखा डाकघरों में उपलब्ध रहेंगे. रक्षाबंधन के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष काउंटर खोले जायेंगे तथा राखियों को त्वरित पहुंचाने के लिए अलग टीम तैनात रहेगी.
रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा के लिए देने होंगे 70 रुपये
इस सुविधा के लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इसमें 10 रुपये वाटरप्रूफ लिफाफा, 55 रुपये स्पीड पोस्ट और पांच रुपये विविध व्यवस्था शुल्क शामिल है. डाक विभाग की ओर से स्कूलों में राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी.
खुद की बनाई राखी भी भेज सकेंगी छात्राएं
छात्राएं स्वयं निर्मित राखी स्पीड पोस्ट से अपने भाइयों को भेज सकेंगी. प्रत्येक विद्यालय के 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को हजारीबाग डाक प्रमंडल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










