कराटे बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी सम्मानित

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

कराटे अपग्रेडेशन बेल्ट प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में आयोजित कराटे ग्रेडेशन टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रांजल कुमार का भारतीय टीम में चयन हुआ है।

विज्ञापन

हजारीबाग. मेरु स्थित बीएसएफ कैंप के मल्टी यूटिलिटी हॉल में द कोबरा कराटे अकादमी की ओर से शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआइ) के बैनर तले कलर बेल्ट ग्रेडेशन टेस्ट आयोजित किया गया. अकादमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की परीक्षा संपन्न हुई.

मुख्य अतिथि बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर सुनील कुमार एवं मेडिकल कमांडेंट डॉ तारिक अहमद थे. एसकेएफआइ के हंशी मानस सिन्हा, क्योशी नरेंद्र सिन्हा और शिहान शशि पांडेय ने खिलाड़ियों की तकनीकी परीक्षा ली व मार्गदर्शन दिया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिया कुमारी, सुहानी कुमारी, अद्वेद कुमार, अंजलि कुमारी, करीना मेहता, अभिजीत कुमार, संध्या कुमारी, प्रांजल कुमार और प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया गया. मुख्य प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रांजल कुमार का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की भारतीय टीम में हुआ है. वह दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.


विज्ञापन
जयनारायण

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola