बिना यू डाइस कोड के संचालित 12 विद्यालयों पर कार्रवाई की मांग
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Feb 2026 11:24 PM
बीइओ ने डीइओ को पत्र लिखा
पदमा. प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या घटने के मामले को प्रखंड शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राकेश कुमार ने इसके लिए बिना यू डाइस कोड के प्रखंड में संचालित 12 विद्यालयों को दोषी ठहराया है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर बिना यू डाइस कोड के संचालित 12 विद्यालयों पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त विद्यालयों ने पदमा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के बच्चों का नामांकन अपने-अपने विद्यालय में कर लिया है. जिससे सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या में कमी आ गयी है. उन्होंने बिना यू डाइस कोड के संचालित एनपी ग्लोबल स्कूल सूरजपूरा, हाॅली विद्या वर्जन स्कूल परतन, लक्ष्मी डीएवी स्कूल रोमी, प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल सुजी, सनफ्लावर स्कूल सरैया, विद्यासागर पाठशाला चंपाडीह, विजन पब्लिक स्कूल दोनयखुर्द, विद्या विहार स्कूल नावाडीह, शंकर इंटरनेशनल स्कूल पदमा, आइडियल चिल्ड्रन एकेडमी पदमा, राइज ऑक्सफोर्ड स्कूल गोतिया और आरटी एजुकेशन रोमी पर अविलंब कार्रवाई कर बंद कराने की मांग जिला अधिकारी से की है. उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय बिना नियम कानून के सरकारी विद्यालयों के आस पास खोलकर सरकारी विद्यालयों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में उन सभी विद्यालय पर कार्रवाई करना अति आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










