अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

दो दिन से लापता था

विज्ञापन

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के समीप बने शेड से शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान उलांज निवासी मंसूर आलम (50 वर्ष) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार मंसूर आलम बुधवार से ही घर से लापता था. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने शेड में शव पड़ा देख इसकी सूचना कटकमसांडी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक नशापान का आदी था. थाना प्रभारी ने मृतक की पत्नी साबिया खातून से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर संदेह जाहिर नहीं किया, लेकिन पत्नी ने पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर लिखित आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद जनाजे की नमाज अदा कर शव को उलांज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. गुरुवार की शाम व रात को हुए हादसे में ग्राम ढोढिया निवासी सीता देवी (65 वर्ष, पति हीरालाल महतो) तथा ग्राम बंडासिंघा निवासी संजय कुमार राणा (35 वर्ष, पिता खागो राणा) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola