अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

एनएच-33 पर बोंगा शिव मंदिर के पास हादसा

विज्ञापन

इचाक. एनएच-33 पर इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम करीब चार बजे की है. मृतक की पहचान राजेंद्र यादव (24 वर्ष, पिता प्रमोद यादव), को-अॉपरेटिव कॉलोनी, हुरहुरू पतरातू, हजारीबाग के रूप में हुई है. सूचना पाकर पहुंचे इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार गश्ती दल के जवानों के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक बिना नंबर की पुरानी बाइक से हजारीबाग से इचाक मोड़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से जा रहा अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. थाना प्रभारी ने कहा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजेंद्र कुमार की मौत हुई है.

एक वर्ष पूर्व हुई थी युवक की शादी :

वार्ड 36 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अविनाश कुमार यादव ने बताया कि राजेंद्र कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व पतलगाड़ा थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में हुई थी. मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि राजेंद्र घर में एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकला था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola