जुआ अड्डा पर छापा, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जुआ अड्डा पर छापा, एक गिरफ्तार

16 बाइक जब्त

विज्ञापन

इचाक. थाना क्षेत्र के बरियठ जंगल के पीछे अवैध रूप से चलाये जा रहे जुआ अड्डा पर इचाक पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने जगदेव प्रसाद मेहता (पिता चेतलाल महतो), ग्राम बोंगा इचाक निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर जुआ अड्डा के ठिकाने पर पुलिस बल के साथ छापामारी की गयी. पुलिस के आने की भनक लगते ही जुआरी भाग निकले. जबकि एक को धर दबोचा गया. जुआ स्थल से ताश की एक गड्डी, छह हजार नकद एवं 16 बाइक जब्त किया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.

केरेडारी में शबरी जयंती पर जलयात्रा

केरेडारी. प्रखंड के कौलेश्वरीबागी में शुक्रवार को शबरी जयंती धूमधाम से मनायी गयी. मौके पर गाजे-बाजे के साथ जल यात्रा निकली. भक्तों ने केरेडारी डैम से जल लेकर केरेडारी, ओमे, खपिया गांव का भ्रमण करते हुए वापस कौलेश्वरी बागी पहुंचे. जहां माता शबरी के साथ भगवान राम, लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की गयी. रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. उपप्रमुख अमेरिका ने कहा कि भगवान ने किसी भक्तों के साथ भेदभाव नहीं किया. हमलोगों को भी उसी विचारधारा पर चलना चाहिए. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, वार्ड सदस्य नीलम देवी, जयंती देवी, अध्यक्ष मनु कुमार, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, बलराज कुमार, कमलेश कुमार समेत सैकड़ों महिला-पुरुष बच्चे-बच्चियां उपस्थित थे. थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola