दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
Published by : SALLAHUDDIN Updated At : 18 Apr 2025 6:44 PM
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से केरेडारी सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
केरेडारी. केरेडारी-टंडवा मुख्य पथ स्थित डम्हाबागी कर्बला के पास शुक्रवार की अहले सुबह दो बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इस टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से केरेडारी सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, टाटीझरिया थाना के झरपो निवासी प्रदीप कुमार पांडे एवं उनकी पत्नी सोनम देवी बाइक से टंडवा से अपने घर झरपो लौट रहे थे. दूसरी तरफ से केरेडारी निवासी रितेश कुमार केरेडारी से टंडवा की ओर जा रहे थे. इसी बीच डम्हाबागी कर्बला के पास दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










