जिले में 80 महिलाएं संभालेंगी 20 बूथों की कमान

Updated at : 16 May 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 80 महिलाएं संभालेंगी 20 बूथों की कमान

जिले में इस बार भी 20 मतदान केन्द्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी. निर्वाचन आयोग ने यह प्रयोग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हजारीबाग

जिले में इस बार भी 20 मतदान केन्द्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी. निर्वाचन आयोग ने यह प्रयोग महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया है. शहरी क्षेत्र में 20 महिला मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इन सभी बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. पीठासीन पदाधिकारी से लेकर पी-वन, पीट-टू और पी-थ्री अधिकारी महिलाएं होंगी. इन बूथों पर महिला कर्मचारियों के कंधों पर मतदान संचालन का जिम्मा दिया गया है. सभी बूथ नगर निगम क्षेत्र में आते हैं. इन शहरी महिला मतदान केंद्रों पर करीब 20 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला प्रशासन ने महिला बूथों पर तैनात महिला कर्मचारियों को कई चरणों में चुनाव कार्य का प्रशिक्षण दिया है. महिला कर्मचारी भी चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं.

इन बूथों का संचालन महिलाएं करेंगी :

बूथ संख्या 250 केबी महिला कॉलेज पूर्वी भाग, बूथ संख्या 251 केबी महिला कॉलेज मध्य भाग, बूथ संख्या 252 केबी महिला कॉलेज पश्चिमी, 202 युदनाथ गर्ल्स मिडिल स्कूल पैगोड़ा चौक पूर्वी भाग, 203-यदुनाथ गर्ल्स पैगोडा चौक मध्य भाग, 204 यदुनाथ गर्ल्स मिडिल स्कूल पैगौडा चौक पूर्वी भाग, 205- यदुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल पूर्वी, 206 यदुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल पश्चिम भाग, 207- यदुनाथ गर्ल्स हाई स्कूल पश्चिम भाग, 267 केबी हाई स्कूल हुरहुरू उतर भाग, 268- केबी हाई स्कूल हुरहुरू दक्षिण, 269- केबी हाई स्कूल हुरहुरू मध्य भाग, 270- केबी हाई स्कूल हुरहुरू पश्चिम भाग, 310- संत कोलंबस कॉलेज कॉमन रूम पूर्वी भाग, 311- संत कोलंबस कॉलेज मध्य भाग, 312- संत कोलंबा कॉलेज कॉमन रूम पश्चिम भाग, 313 संत कोलंबा कॉलेज मेन गेट हॉल, 314- संत कोलंबस कॉलेज मेन गेट हॉल रूम नंबर एक, 307- संत रोबर्ट ब्यॉज मिडिल स्कूल होलीक्रॉस रोड पश्चिम भाग, 308- संत रोबर्ट मिडिल स्कूल होलीक्रांस रोड पूर्वी भाग का नाम शामिल है.

दो मतदान केंद्रों का प्रबंधन दिव्यांग कर्मचारी करेंगे :

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग ने पहली बार दो दिव्यांग बूथ पर दिव्यांग कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्णय लिया है. जिले के शहरी दो बूथों पर सभी कर्मचारी दिव्यांग ही रहेंगे. दिव्यांग कर्मी लोकसभा चुनाव को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे. बूथ पर पदस्थापित सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे. इसमें बूथ संख्या 261 मोबिन उर्दू बालिका प्राथमिक विद्यालय खिरगांव पूर्वी भाग और बूथ संख्या 262 मोबिन उर्दू बालिका प्रावि पश्चिम भाग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola