कठोतिया गांव में मारपीट, 15 लोगों पर मारपीट का आरोप
Updated at : 17 Aug 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन

कठोतिया गांव में शनिवार की सुबह मारपीट हुई. इसमें आशीष कुमार यादव, रंजीत यादव, सतीश कुमार यादव, मनवा देवी, सनम कुमारी घायल हो गए.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
कठोतिया गांव में शनिवार की सुबह मारपीट हुई. इसमें आशीष कुमार यादव, रंजीत यादव, सतीश कुमार यादव, मनवा देवी, सनम कुमारी घायल हो गए. घायल आशीष कुमार यादव का इलाज शेख भिखारी कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घायल आशीष ने मारपीट का आरोप चतरा जिले के गिधौर थाना क्षेत्र दुवारी गांव के सुरेंद्र यादव, छोटन यादव, कृष्णा यादव, दिलचंद यादव, गंदोरी यादव, सुनिरा यादव, दीपक लाल, प्रभु यादव, अशोक रविदास, सोनू यादव, शैलेन्द्र यादव, उदय यादव, शम्भू यादव, अर्जुन यादव, संजय रविदास व अज्ञात पर लगाया है. साथ ही घर से लेपटॉप, मोबाइल और नगदी चोरी करने का भी आरोप लगाया है. आशीष ने बताया कि मारपीट करने आये लोगों ने दो मोटरसाइकिल, एक बोलेरो, एक थार वाहन छोड़कर भागे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना में शामिल तीन आरोपी को ग्रमीणों ने पुलिस को सौंप दिया है. इसमें दुवारी गांव के छोटन यादव, कृष्णा यादव और शम्भू यादव का नाम शामिल है. इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है. लिखित आवेदन आने के बाद कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




