युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की बैठक
Updated at : 20 Aug 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार को संसदीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
हजारीबाग किसान मोर्चा की बैठक मंगलवार को संसदीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 23 अगस्त को हजारीबाग जिला से अधिक से अधिक युवा किसान रैली में भाग लेने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल, जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केपी ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला एवं उतरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी राजेश मेहता ने संबोधित किया. कार्यक्रम में किसानों को अधिक से अधिक ले जाने के लिए अपने विचारों को साझा किया. कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बैजनाथ साव ने किया. कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार दांगी, ओमप्रकाश मेहता, जिला मंत्री प्रदीप मेहता, चंद्रशेखर सिंह, रंजीत कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश चंद्रवंशी, सत्येन्द्र पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक आनंद साह, मनोज मेहता सहित किसान मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




