108 एंबुलेंस की बदहाली का मामला विधानसभा में उठा

Updated:
विज्ञापन
108 एंबुलेंस की बदहाली का मामला विधानसभा में उठा

राज्य भर में 108 एंबुलेंस की सेवा बदहाली के कगार पर है.

विज्ञापन

चौपारण. राज्य भर में 108 एंबुलेंस की सेवा बदहाली के कगार पर है. एंबुलेंस सेवा ठप रहने के कारण मरीज खास कर वाहन दुर्घटनाग्रस्त में घायल लोगों की जान जोखिम में है. एनएच-टू पर चाैपारण थाना क्षेत्र में आये दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं. एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं उपलब्ध होने से कई घायलों की असमय मौत हो जा रही है. चौपारण, बरही, बरकट्ठा के अस्पतालों में आये दिन दुर्घटना में घायल मरीज आते हैं. यह मामला विधायक मनोज कुमार यादव ने विधानसभा में उठाया. श्री यादव ने कहा चौपारण सामुदायिक अस्पताल की एंबुलेंस तीन माह से खराब है. हजारीबाग जिला का सबसे घनी आबादी वाला प्रखंड चौपारण है. उन्होंने सरकार से मांग की कि शीघ्र अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा बहाल की जाये, जिसे दुर्घटना में घायल मरीज को तुरंत अस्पताल तक पहुंचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola