जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं

भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड, आवास के आवेदन आये

विज्ञापन

हजारीबाग. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त हेमंत सती ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. लोगों ने भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मुआवजा भुगतान, रोजगार, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद तथा सड़क समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें और मांगें रखीं. उपायुक्त ने एक-एक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके. जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें.

दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण

हजारीबाग. जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दिव्यांग कल्याणार्थ योजना एवं अन्य मदों के तहत आवेदन मांगा है. डीसी हेमंत सती ने बताया कि पात्र दिव्यांगजन 15 जुलाई तक अपना आवेदन संबंधित सीडीपीओ कार्यालय या जिला समाज कल्याण कार्यालय, समाहरणालय भवन के तीसरे तल्ले में जमा कर सकते हैं. योजना के तहत बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट केन स्टिक, ज्योति एआइ ग्लास, सीपी चेयर, कैलिपर्स एवं आर्टिफिशियल लेंस जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे. आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola