स्वास्थ्य कर्मी आंदोलित, वार्ता से मामला शांत

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी आंदोलित, वार्ता से मामला शांत

ट्रॉमा सेंटर में विवाद

विज्ञापन

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार की रात मरीज के परिजनों और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद व मारपीट के बाद वार्ड ब्वॉय व स्वास्थ्य कर्मी आंदोलित हो गये. काम छोड़कर वार्ड ब्वॉय, एएनएम, जीएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल अधीक्षक से मिले. इस दौरान कुछ देर के लिए अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं. मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं पड़ा. वहां कर्मी मौजूद थे. इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह अस्पताल पहुंचे. कर्मचारियों तथा अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर मामले को शांत कराॉया. उनके आश्वासन के बाद वार्ड ब्वॉय व अन्य स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौटे.

कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग

मुन्ना सिंह ने अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिंह से स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की. कर्मचारियों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान उन्हें कई बार असुरक्षित परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया. कर्मचारियों के अनुसार नर्सों को दो माह, कंप्यूटर ऑपरेटरों को पांच माह, सुरक्षा गार्डों को सात माह और वार्ड ब्वॉय को नौ माह से मानदेय नहीं मिला है. मुन्ना सिंह ने लंबित वेतन भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग से बात करने का आश्वासन दिया. वहीं अधीक्षक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola