राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता कल, जुटेंगे 24 जिले के 500 लोग

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता कल, जुटेंगे 24 जिले के 500 लोग

राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता 24 मार्च को जिला स्कूल परिसर में होगी.

विज्ञापन

हजारीबाग. राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता 24 मार्च को जिला स्कूल परिसर में होगी. शिक्षा विभाग ने तैयारी की है. राज्य भर से सभी 24 जिले के रसोईया सह सहायिका प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसमें अपने-अपने जिला स्तर पर चयनित रसोईया सह सहायिका को शामिल किया गया है. 24 जिले में एक विजेता प्रतिभागी को दस हजार एवं उपविजेता को पांच हजार इनाम के तौर पर मिलेगा. डीएसइ आकाश कुमार ने शनिवार को बताया इस वर्ष (2025) हजारीबाग जिला को रसोइया सह सहायिका कुकिंग प्रतियोगिता के आयोजन कराने की मेजबानी मिली है. वहीं, मेहमानों के आदर एवं सत्कार को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन तैयार है. प्रतियोगिता के आयोजन पर चार लाख खर्च है. यह राशि विभाग ने आवंटित किया है. कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग जुटेंगे. उन्होंने कहा तैयारी की बाबत डीसी नैंसी के निर्देश अनुसार बैठक की गयी. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनी है. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीम बनायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola