बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार हाइवा पलटा | Prabhat Khabar Network

बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना की जांच जारी है.

विज्ञापन

बड़कागांव (हजारीबाग): बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग पर 13 माइल के समीप कन्वेयर बेल्ट क्रॉसिंग के पास गुरुवार को तेज गति से आ रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा हजारीबाग की ओर से तेज गति में बड़कागांव की तरफ आ रहा था. इसी दौरान कन्वेयर बेल्ट क्रॉसिंग के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में हाइवा को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि चालक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई.

ये भी पढ़ें- देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर

मौके पर जुटी लोगों की भीड़

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाइवा के मालिक केरेडारी निवासी प्रमोद कुमार बताए जा रहे हैं. हादसे के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola