चौपारण सामुदायिक अस्पताल में एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा मरीजों का इलाज

Updated:
विज्ञापन

विधायक मानोज यादव | Prabhat Khabar Network

चौपारण सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है. विधायक मनोज यादव ने डीसी को पत्र लिखकर तत्काल नए एमबीबीएस डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है.

विज्ञापन

चौपारण (हजारीबाग): सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी का मामला इन दिनों चर्चा में है. आठ चिकित्सकों की जरूरत के मुकाबले अस्पताल वर्तमान में महज एक चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा है.

चिकित्सकों की कमी दूर करने की मांग को लेकर विधायक मनोज यादव ने गुरुवार को उपायुक्त के नाम पत्र लिखा है. विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अस्पताल में अतिरिक्त एमबीबीएस चिकित्सकों की तत्काल नियुक्ति की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि चौपारण सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत एक अन्य एमबीबीएस चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद अब तक उनके स्थान पर किसी चिकित्सक की पदस्थापना नहीं की गयी है.

एक महिला चिकित्सक के भरोसे अस्पताल

वर्तमान में अस्पताल का संचालन महज महिला चिकित्सक डॉ पुष्पा कुमारी के भरोसे हो रहा है. चिकित्सकों की कमी के कारण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है और मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक मनोज यादव ने उपायुक्त से अस्पताल में कम से कम दो या उससे अधिक एमबीबीएस चिकित्सकों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी इस सामुदायिक अस्पताल पर निर्भर है, इसलिए चिकित्सकों की कमी को जल्द दूर किया जाना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, आयुक्त ने परेड का किया निरीक्षण


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola