पदमा में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार महिला के पैर पर चढ़ा कंटेनर का पहिया, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के पदमा में सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी, पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पदमा: इटखोरी मोड़ के आगे पुल के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार चौपारण निवासी एक पुरुष स्कूटी पर महिला और बच्चे के साथ जा रहा था. इसी दौरान पुरुष के मोबाइल पर फोन आया. उसने सड़क किनारे स्कूटी रोककर मोबाइल पर बात करना शुरू किया. इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने स्कूटी में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

हादसे में महिला सड़क पर गिर गयी और कंटेनर का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया. घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पदमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से हजारीबाग भेजा. बताया गया कि महिला का इलाज हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस स्कूटी और बच्चे को पदमा ओपी ले आयी है. पुलिस फरार कंटेनर की तलाश में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola