JPSC से इस्तीफे के बाद अपने मूल संस्थान पहुंचे डॉ. जमाल अहमद, अब कॉलेज में देंगे योगदान

Updated:
विज्ञापन

संत कोलंबस कॉलेज में डॉ जमाल अहमद छात्रों के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने हजारीबाग के संत कोलंबा कॉलेज में पुन: योगदान के लिए आवेदन सौंपा है। कॉलेज में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद गुरुवार को अपने मूल संस्थान संत कोलंबा कॉलेज पहुंचे. उन्होंने कॉलेज में योगदान देने के लिए आवेदन प्राचार्य डॉ. विमल रेवन को सौंपा. डॉ. जमाल अहमद की कॉलेज वापसी से विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी है. प्राचार्य डॉ. विमल रेवन ने बताया कि डॉ. जमाल अहमद ने गुरुवार को कॉलेज में योगदान के लिए आवेदन दिया है.

विज्ञापन

उनके सभी आवश्यक कागजात विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) को भेजे जायेंगे. विश्वविद्यालय से योगदान की स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज स्तर पर उनका योगदान स्वीकृत किया जायेगा. गौरतलब है कि डॉ. जमाल अहमद को एक सितंबर 2021 को जेपीएससी में सदस्य की जिम्मेदारी संभालने के लिए कॉलेज से विरामित किया गया था.जेपीएससी से इस्तीफे के बाद अब वह पुन: अपने मूल संस्थान लौटे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola