खासमहाल भूमि मामलों की समीक्षा, लीज नवीकरण व नामांतरण के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में खासमहाल भूमि से संबंधित मामलों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को खासमहाल भूमि से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में भूमि सर्वेक्षण, प्राप्त आवेदनों और अब तक की गयी कार्रवाई पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण और आवेदनों के निष्पादन के बाद सामने आने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्णय लिये जाएंगे. इसके लिए राजस्व विभाग के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी.

सभी लीजधारियों की सूची तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त ने सर्वेक्षण कर रहे अधिकारियों को सभी लीजधारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही खासमहाल भूमि से जुड़े सभी अभिलेखों का डिजिटलीकरण और स्कैनिंग कर उन्हें अभिलेखागार में सुरक्षित रखने को कहा. संबंधित अधिकारियों को सभी दस्तावेजों का संकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया. इससे खासमहाल भूमि से जुड़े रिकॉर्ड को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

लीज नवीकरण और नामांतरण के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

बैठक में लीज नवीकरण, नामांतरण समेत अन्य लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. इन मामलों के लिए 31 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, आयुक्त ने परेड का किया निरीक्षण


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola