सोहराय सह मिलन समारोह 11 को
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 31 Dec 2025 10:03 PM
झारखंड संथाल समाज की बैठक
विष्णुगढ़. प्रखंड के पांडवा पोखर मैदान में बुधवार को झारखंड संथाल समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता शिबू सोरेन ने की. बैठक में सोहराय मनाने पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से 11 जनवरी को सोहराय सह मिलन समारोह के आयोजन पर सहमति बनी. इसकी तैयारी जोर-शोर से करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मोहन हांसदा, किटिया मांझी, शिवराम हांसदा, सुनील टुडू, सोनू मुर्मू, प्रभु हांसदा, शीतल मरांडी, मंगल सोरेन, सुरेश बेसरा, लखीराम हांसदा, नंदलाल मुर्मू उपस्थित थे.
घरेलू विवाद में जहर खाया, हजारीबाग रेफर
बरही. ग्राम कोनरा निवासी मो सरफराज (28 वर्ष, पिता मोजाहिद) ने बुधवार को घर में जहर खा लिया. उसे बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है. बताया गया कि उसने घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर जहर खा लिया.
सीओ ने बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा
बरही. अंचलाधिकारी चंद्र शेखर कुणाल ने बुधवार को देवचंदा मोड़ पर एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा व बरही थाना के सुपुर्द कर दिया. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.प्रवासी मजदूर की छत्तीसगढ़ में मौत
चलकुशा. प्रखंड के बरियौन निवासी असलम अंसारी (22 वर्ष, पिता असगर अली) की मौत छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सड़क दुघर्टना में हो गयी. उसकी मौत की खबर से गांव में मातम है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










