शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण, थाना में आवेदन

Updated:
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण, थाना में आवेदन

चतरा जिला में स्थित किसी मंदिर में गुपचुप तरीके से की थी शादी

विज्ञापन

: चतरा जिला में स्थित किसी मंदिर में गुपचुप तरीके से की थी शादी

हजारीबाग. शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने दो वर्ष तक युवती का यौन शोषण किया. युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. इस संबंध में पीड़िता ने मुफ्फसिल थाना आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पदमा ओपी क्षेत्र दोने कला के संटू शर्मा को आरोपी बनाया गया है.

बताया गया कि जब युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया, तब युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तब परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और युवक के परिजनों को पूरी बात बतायी, लेकिन परिजनों ने संटू पर लगे सभी आरोप को गलत बताया. इसके बाद पीड़ित युवती मुफ्फसिल थाना पहुंची.

कई साक्ष्य पुलिस को सौंपा :

पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के करतूत का कई साक्ष्य पुलिस को सौंपा है. साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ्स, पैन ड्राइव समेत अन्य कागजात पुलिस को दिये हैं.

मंदिर में गुपचुप तरीके से की थी शादी :

थाना को दिये आवेदन में कहा गया है कि कुछ महीने पूर्व चतरा जिला में स्थित किसी मंदिर में युवती को आरोपी युवक और उसका जीजा ले गया. मंदिर में गुपचुप तरीके से आरोपी ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया था. इधर, थाना में आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola