हॉलीक्रॉस स्कूल में संस्कार समारोह

Updated:
विज्ञापन
हॉलीक्रॉस स्कूल में संस्कार समारोह

नेतृत्व जिम्मेदारी, सेवा व अनुशासन का प्रतीक : लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ

विज्ञापन

हजारीबाग. हॉलीक्रॉस स्कूल में शुक्रवार को संस्कार समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि थल सेना रेजिमेंट के अधिकारी सह हजारीबाग एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ए ऋषभ थे. समारोह में विद्यालय के टीम लीडर शाश्वत कुमार पाठक एवं छात्रा गौरी कुमारी सहित सभी कैबिनेट सदस्यों को बैज एवं सैस पहनाकर विभिन्न विभागों के नेतृत्वकर्ता का दायित्व सौंपा गया. छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाये रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली. मुख्य अतिथि को विद्यालय का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. लेफ्टिनेंट कर्नल ए ऋषभ ने कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा और अनुशासन का प्रतीक है. उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, राष्ट्र प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मिनी अब्राहम ने कहा कि छात्र नेतृत्व विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने नवनिर्वाचित कैबिनेट को ईमानदारी, समर्पण एवं सहयोग की भावना के साथ अपने दायित्व निभाने का संदेश दिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola