पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन

Updated at : 02 Mar 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन

हजारीबाग के टाउन हॉल में रविवार को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर परीक्षण शिविर का आयोजन

588 दिव्यांगों व बुजुर्गों का हुआ पंजीकरण

50 प्रतिशतवाले दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराना प्रयास : सांसद मनीष जायसवाल

2हैज108में- परीक्षण शिविर में दिव्यांगों का पंजीकरण कराते सांसद मनीष जायसवाल व अन्य

हजारीबाग. हजारीबाग के टाउन हॉल में रविवार को दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास से भारत सरकार की एपिड योजना के तहत एलिम्को ने आयोजित की. शिविर में कुल 588 लोगों की पंजीकरण कर सूची तैयार की गयी. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार की एलिम्को द्वारा यह कैंप लगाया गया है. तीन मार्च को रामगढ़ के नगर भवन में भी यह कैंप लगाया जायेगा. कहा कि कैंप में माध्यम से दिव्यांगों के जरूरी कागजात के साथ शारीरिक जांच परीक्षण कर असेटमेंट किया जायेगा. जिससे यह पता चलेगा कि किनको बैट्री संचालित साइकिल, ट्राइ साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, कमर का बेल्ट, घुटने का बेल्ट, वॉकर, कमोड व्हील चेयर, घड़ी जैसे उपकरण की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह कैंप दुबारा लगाया जायेगा. यह कैंप दिव्यांगों के कल्याण में सहायक साबित होगा. सांसद ने कहा कि हमारा प्रयास हैं कि पैर से 50 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों को दूसरी योजना के तहत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराना. शिविर में एलिम्को टीम के ऑडियोलॉजिस्ट डॉ.अविनाश कुमार, डॉ. ज्ञानेंदु कुमार सिंह, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ गौरव कुमार कैंप ने दिव्यांगों का परीक्षण किया. मौके पर राजकरण पाण्डेय, शिव शंकर, मुकेश सोनी, शैलेश चंद्रवंशी, आशेष सिन्हा, तरुण कुमार, आशुतोष तिवारी, अपराजिता तिवारी, दीपक मेहता, अभिमन्यु भगत, अनिल कुमार साव, बालकिशुन कुमार, रुपम ओझा, राजेश राणा, अमन कुमार, मिनल कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, बटेश्वर प्रसाद मेहता, नारायण सिंह, जयनारायण मेहता, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, किशोरी राणा, बलदेव बाबू, अविनाश कुमार सोनू, दीपक गुप्ता, विक्रमादित्य, गुरुदेव गुप्ता, अशोक कुशवाहा, रंजन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola