पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गयीं

सैनिक सम्मेलन
हजारीबाग. जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हजारीबाग में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें सिख रेजिमेंट के सेवानिवृत्त जवान, वीर नारियां और उनके आश्रित शामिल हुए. जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर राजेश गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना है. इस दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं, वार्षिक जीवन प्रमाणपत्र, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव की जानकारी दी गयी. रामगढ़ कैंट के सीआरओ एवं सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है. जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं है, उन्हें मुख्यालय भेजा जायेगा तथा संबंधित लोगों से फीडबैक भी लिया जायेगा. सम्मेलन में करीब 150 वेटरन्स, वीर नारियों और उनके आश्रितों ने भाग लिया. लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कुमार एवं उनकी टीम ने पेंशन गणना, वार्षिक लाइफ सर्टिफिकेट और एसपीएआरएसएच पोर्टल से जुड़ी जानकारियां दीं तथा पेंशन स्लिप, फॉर्म-16 और पीपीओ डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी बतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










