पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

महंगाई कम करने का वादा निभाने में भाजपा रही विफल : रामसेवक

विज्ञापन

बड़कागांव. देश में पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस प्रखंड कमेटी ने पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिला उपाध्यक्ष रामसेवक सोनी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई का विरोध कर सत्ता में आयी थी. भाजपा ने वादा किया था कि महंगाई कम होगी, लेकिन वादा नहीं निभाया. बल्कि महंगाई बेतहाशा तरीके से बढ़ा दी. जिससें आम जनता की कमर टूट गयी है. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से सिंचाई पर बुरा प्रभाव पड़ा है. भाजपा ने यह भी वादा किया था कि हर खेत में पानी और हर हाथ में काम होगा. इस वायदे को भी नहीं निभाया. प्रदर्शन में बसंत नारायण सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, बुद्धिनाथ महतो, धर्मनाथ महतो, संतोष जायसवाल, अनुज महतो, मो यूनुस, रमेश सिंह भोगता, श्याम भार्गव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola