बंगाल : तारकेश्वर जा रहे कांवड़ यात्रियों पर हमले, लाभपुर में बवाल, थाने का घेराव

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में कांवड़ यात्रियों पर कथित हमले के बाद तनाव फैल गया. प्रदर्शनकारियों ने लाभपुर थाने का घेराव किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है.

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

तारकेश्वर की ओर जल लेकर जा रहे कांवड़ यात्रियों पर कथित हमले की घटना को लेकर शनिवार मध्य रात को बीरभूम जिले के लाभपुर थाना के हथिया ग्राम में तनाव का माहौल बन गया. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभपुर थाने का घेराव किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की. इसके बाद उन्होंने सड़क पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

जयश्री राम के नारे का हुआ विरोध

प्रदर्शनकारियों में मदन मुखर्जी का आरोप है कि वे सभी कांवड़ लेकर जा रहे थे जय श्री राम का नारा लगा रहे थे इसी दौरान स्थानीय इलाके के कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाने का विरोध करने लगे. हम लोगों को धमकी देने लगे. इसका प्रतिवाद करने पर हमारे दो कांवड़ यात्रियों पर हमला कर उनकी धार्मिक यात्रा में बाधा डालने की कोशिश की गई. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. पुलिस ने लोगों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रतिवादियों ने साफ कहा कि जबतक हमलाकारियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक यह विक्षोभ जारी रहेगा. देर रात पुलिस के उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद विक्षोभ जताया गया.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola