प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची अपडेट करने का निर्देश
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jun 2026 9:55 PM
प्रतीक्षा सूची को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम सभा की तिथियां तय
बरही. प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ शुक्रवार को बैठक की. बैठक में पंचायत सचिवों व मुखिया को निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए पूर्व में बने वोटिंग लिस्ट को अपडेट करें. सूची में दर्ज नामों में कौन आवास के लाभुक बनने के पात्र हैं व कौन अपात्र, इसे चिह्नित करें. ड्राफ्ट परमानेंट वेटिंग लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की गयी. आठ जून को भंडारो व मलकोको, नौ को कोल्हुआ कला व दुलमाहा, 10 को बरही पूर्वी व बेन्दगी, 11 को कोनरा व डपोक, 12 को रानीचुंवा व धनवार, 13 को बरही पश्चिमी व बरसोत, 15 को केदारुत व करसो, 16 को खोड़ाहर व गौरियाकरमा, 17 को रसोइया धमना व विजैया तथा 18 जून को बसरिया व करियातपुर पंचायत में ग्राम सभा आयोजित की जायेगी. बैठक में मुखिया राजेंद्र प्रसाद, विजय यादव, मोतीलाल चौधरी, मनोज कुमार, सिकंदर राणा, यास्मीन तब्बसुम, उषा राम, नारायण यादव के अलावा मो मंसूर, छोटन ठाकुर, खिरोधर यादव, हरेंद्र गोप व विशेश्वर यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










