पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 07 Jun 2026 10:32 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमएल केरेडारी में वॉकथॉन व पौधरोपण
हजारीबाग. विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएमएल केरेडारी में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया. शुरुआत पर्यावरण जागरूकता वॉकथॉन से हुई. परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी. दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. प्रतिभागियों ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. कहा कि आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. परियोजना प्रमुख ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बतायी. सभी से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. एनएमएल केरेडारी के माइन व्यू प्वाइंट क्षेत्र में परियोजना प्रमुख, विभागाध्यक्षों, सीआइएसएफ अधिकारियों एवं एमडीओ प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










