युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 06 Jun 2026 10:03 PM

विज्ञापन

झारखंड जनशक्ति पार्टी की बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड जनशक्ति पार्टी की बैठक शनिवार को मटवारी गांधी मैदान में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर विकास यादव ने की. बैठक में संगठन विस्तार, पार्टी गठन, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गयी. झारखंड के युवाओं, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का निर्णय लिया गया. पार्टी को गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया. मौके पर परवेज आलम, मुकलेश यादव, शशिकांत सिंह, सुजीत यादव, प्रवीण कुमार पांडेय, कौशिक कुमार सिन्हा, अभिषेक कुशवाहा, पवन यादव तथा सुरेंद्र हेमरोम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रेलवे पुल के नीचे मिला युवती का शव

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगांवा रेलवे पुल के नीचे शनिवार को एक युवती का शव मिला. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे लाल रंग का सलवार सूट पहनी युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद कटकमदाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola