विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर पौधरोपण और जूट बैग वितरण

Updated:
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर पौधरोपण और जूट बैग वितरण

स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनभागीदारी जरूरी : सीमा प्रसाद

विज्ञापन

चरही. विश्व पर्यावरण दिवस पर हजारीबाग महिला समिति ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह मनाया. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड हजारीबाग क्षेत्र की प्रीति सिंह के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ. महिला समिति सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र की अध्यक्ष सीमा प्रसाद ने कहा कि हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में योगदान देना है. इस दौरान 30 फलदार पौधों का वितरण समुदाय के सदस्यों के बीच किया गया. साथ ही 30 जूट बैगों का वितरण किया गया, ताकि प्लास्टिक के उपयोग में कमी लायी जा सके. गेस्ट हाउस परिसर स्थित हनुमान मंदिर के समीप 10 पौधे लगाये गये. कार्यक्रम में अर्चना श्रीवास्तव, संगीता सिंह, वंदना झा, ललिता प्रसाद, पल्लवी सिन्हा, प्रियंका सिंह, अमिता, बेबी सिंह, नेहा शर्मा, प्रतिभा राम और पूनम नारायण शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola