नर्सरी ऑन व्हील सेवा शुरू
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 06 Jun 2026 10:05 PM
क्यूआर कोड स्कैन कर नागरिक अपनी पसंद के पौधे घर तक मंगा सकेंगे
हजारीबाग. विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को झील परिसर स्थित ओपन एम्फीथिएटर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और हरित चेतना के प्रसार का संदेश दिया गया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया. कार्यक्रम में आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक आरएन मिश्रा, वन संरक्षक ममता प्रियदर्शी, डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल, महापौर अरविंद राणा समेत कई अधिकारी, पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और पौधरोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया. इस अवसर पर हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल की ओर से नर्सरी अॉन व्हील सेवा का शुभारंभ किया गया. डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन कर नागरिक अपनी पसंद के पौधे घर तक मंगा सकेंगे. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं. पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










