हत्या का आरोपी पदमा जंगल से गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पदमा जंगल से गिरफ्तार

रामनवमी विजयादशमी जुलूस में प्रिंस कुमार की चाकू मारकर हुई थी हत्या

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी विजयादशमी जुलूस में प्रिंस कुमार की हत्या मामले में सदर पुलिस ने आरोपी करण भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. वह कटकमदाग थाना क्षेत्र के बलियंद गांव का रहनेवाला है. पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार प्रिंस की हत्या कर करण भुइयां फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की. सदर पुलिस ने आरोपी के घर छापामारी की, तो पता चला कि वह जुलूस के बाद घर नहीं लौटा था. पुलिस से बचने के लिए पदमा जंगल में छुपा हुआ था. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे जंगल से गिरफ्तार किया. बता दें कि विगत 29 मार्च को रामनवमी विजयादशमी जुलूस में अशोक चौक के समीप प्रिंस कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी थी.

आंबेडकर महासभा में सदस्यों को जोड़ने पर जोर

हजारीबाग. हजारीबाग अंबेडकर महासभा की बैठक जिला परिवहन मैदान में हुई. अध्यक्षता जगदीश राम ने की. बैठक में जिले के सभी 16 प्रखंडों से सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया. साथ ही महासभा के पुनर्गठन पर चर्चा की गयी. बताया गया कि पिछले सात वर्षों से संगठन का चुनाव नहीं हो सका है, जिससे कई संगठनात्मक समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं. वक्ताओं ने कहा कि आंबेडकर जयंती से पूर्व महासभा का गठन आवश्यक है, ताकि संगठन को सक्रिय बनाये रखा जा सके और समस्याओं का समाधान हो. अगली बैठक पांच अप्रैल को होगी. मौके पर शिक्षक मनोज कुमार दास, डॉ भागवत बौद्ध, विकास राम, दीपक दास, कामेश्वर राम, महादेव राम व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola