हड़ताल खत्म कर दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी : डीडीसी

सेवा पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की चेतावनी
कटकमसांडी. मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि मनरेगा कर्मी दो दिनों के अंदर हड़ताल समाप्त कर सेवा पर लौट जायें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मनरेगा क्षेत्रीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. उपायुक्त कार्यालय हजारीबाग के ज्ञापांक 557 के आलोक में जारी निर्देश में कहा गया है कि मार्च 2026 से मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण योजना के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. महात्मा गांधी नरेगा मांग आधारित योजना है, जिसमें काम की मांग के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है. हड़ताल के कारण मार्च में 28.91 प्रतिशत, अप्रैल में 7.71 प्रतिशत और मई में 26.76 प्रतिशत ही मानव दिवस का सृजन हो सका है. निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित समय के भीतर कर्मियों के सेवा पर नहीं लौटने की स्थिति में क्षेत्रीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










