झुमरा चौक में जलजमाव की समस्या पर विधायक सख्त, NH पर जल निकासी दुरुस्त करने का निर्देश

जलजमाव का निरीक्षण करते भाजपा नेता | Prabhat Khabar Network
झुमरा चौक एनएच-522 पर जलजमाव की समस्या को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए हैं. जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी.
दारू (हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के झुमरा चौक स्थित एनएच-522 पर जलजमाव की समस्या को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गंभीरता से लिया है. हल्की बारिश में ही हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग पर पानी जमा हो जाता है, जिससे दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है.
विधायक ने एनएच के कार्यपालक अभियंता रंजीत वर्णवाल से दूरभाष पर बात कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा. बुधवार को विधायक प्रतिनिधि दिलीप साहू, प्रकाश दयाल, विक्की कुशवाहा, राजेश यादव और चंदन सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










