एयरपोर्ट निर्माण को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिले सांसद मनीष जायसवाल

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल केंद्रीय उड़यन  मंत्री से मिलते | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिले हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज, सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर जल्द काम शुरू करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग को हवाई सेवा से जोड़ने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर हजारीबाग में आधुनिक एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में शीघ्र पहल करने का आग्रह किया.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने के बावजूद हजारीबाग अब तक हवाई संपर्क से वंचित है, जिससे क्षेत्र के विकास पर असर पड़ रहा है.

सांसद ने केंद्र सरकार से झारखंड सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर वर्षों से लंबित परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को झारखंड आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संयुक्त रूप से मुलाकात कर एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया जा सकता है.

सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से हजारीबाग के अलावा रामगढ़, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह समेत उत्तर झारखंड के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा तथा पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola