लचर बिजली व्यवस्था से ग्रामीण परेशान, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के शिलाडीह पंचायत में बिजली की लचर व्यवस्था से ग्रामीण परेशान हैं. अनियमित आपूर्ति और जर्जर तारों के कारण ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

बरकट्ठा (हजारीबाग): प्रखंड की शिलाडीह पंचायत के बनवारी, शिलाडीह, डोंडहारा और लगनवा गांव में बदहाल बिजली व्यवस्था से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सूरजकुंड फीडर से बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन आपूर्ति लगातार बाधित रहती है. सुबह बिजली बहाल होने के बाद शाम तक फिर गुल हो जाती है. एक दिन आपूर्ति सामान्य रहती है, तो अगले दिन तकनीकी खराबी के कारण बाधित हो जाती है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं. कई बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया जाता. पिछले कई घंटों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली आने पर भी लो-वोल्टेज और 11 हजार वोल्ट लाइन में फॉल्ट की समस्या बनी रहती है.

ग्रामीणों ने बताया कि डोंडहारा जाने वाली 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन अंबासिंगा स्थित एक नर्सरी के पास पेड़ों की डालियों से सटी हुई है. समय पर डालियों की छंटाई नहीं होने से बार-बार तकनीकी खराबी उत्पन्न होती है. इसके अलावा जर्जर तारों के टूटने और फ्यूज उड़ने की घटनाएं भी आम हो गई हैं. इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

शिलाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी, राजकुमार गिरी, राजद के असमत अली, रफीक अंसारी, कलाम अंसारी, बबलू अंसारी, याकूब अंसारी, मुबारक अंसारी, मुकेश पांडेय, सिकंदर कुमार, विकास कुमार और मनोरंजन पांडेय समेत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola