स्वामी धर्मबंधु कॉलेज में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के स्वामी धर्मबंधु कॉलेज में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक।
हजारीबाग: स्वामी धर्मबंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन हजारीबाग परिसर में हरितिमा इको क्लब के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा के उद्देश्य से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जैविक अपशिष्टों के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्राकृतिक खाद के निर्माण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना है.
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरिका कुमारी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व भी है. वर्मी कम्पोस्ट जैसी पर्यावरण-अनुकूल पहले हमें जैविक खेती, स्वच्छ परिसर और सतत विकास की दिशा में प्रेरित करती हैं.
अपने दैनिक जीवन में जैविक अपशिष्टों का उचित प्रबंधन करें, तो पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया. इसके पर्यावरणीय, कृषि एवं सामाजिक महत्व की जानकारी प्राप्त की प्रतिभागियों को जैविक कचरे के पुनः उपयोग तथा रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक खाद के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










