बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय में 115 बच्चियों के बीच साइकिल वितरण, विद्यार्थियों के चेहरे में दिखी खुशी

फोटो कैप्शन 29 बरकट्ठा 1 में - विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण करतीं मुखिया प्रमिला देवी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित समारोह में 115 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। मुखिया प्रमिला देवी ने बच्चों को साइकिलें सौंपी।
बरकट्ठा: राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में एक समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि बरकट्ठा उत्तरी मुखिया प्रमिला देवी, प्रधानाध्यापक रामकिशुन महतो और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिनोद साव ने संयुक्त रूप से कक्षा अष्टम के 115 विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपी.
वितरित की गई इन साइकिलों का लाभ विद्यालय में अध्ययनरत पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को मिला है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया.
इस अवसर पर सावित्री देवी, अरविंद प्रसाद, विजय कुमार, इन्दु देवी, मनमोहन दास, मनोज कुमार, रूस्तम अहमद, राघवेन्द्र लाल, हरिहर दास, धानेश्वर साव और चूड़ामणि प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










