बरकट्ठा में बिजली चोरी करते पकड़े गए नौ लोग, प्राथमिकी दर्ज

बरकट्ठा और चलकुशा में बिजली विभाग की छापेमारी में 9 लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी आरोपियों के खिलाफ चलकुशा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बरकट्ठा: चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग के द्वारा अभियान चलाया गया. औचक छापामारी अभियान के तहत अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले 9 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई बरही के सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में की गई. छापेमारी दल में बरकट्ठा के विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद और कई मानव दिवस कर्मी भी शामिल थे.
छापामारी के दौरान अधिकारियों ने ग्राम मनैया निवासी जागेश्वर दुषाद, भीखन रविदास, इन्द्रदेव पासवान, अर्जुन सिंह, ग्राम पुरनीटांड मनैया निवासी कैलाश सिंह, दीपक सिंह तथा ग्राम परतकोला निवासी राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह और सहदेव यादव को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा.
इस संबंध में कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने चलकुशा थाना में लिखित आवेदन देकर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. विभाग के अनुसार ये सभी उपभोक्ता बिजली बिल का बकाया रखने के बावजूद पोल से कटिया (टोका) फंसाकर और अतिरिक्त फेज खींचकर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










